आंवला। पांचाल महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम-संवाद
आंवला। रामनगर के श्री अहिच्छत्र पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय पांचाल महोत्सव का शुभारंभ पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पांचाल क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को प्रदर्शित करेगा।
इससे पूर्व पांचाल महोत्सव समिति की ओर से आयोजित हो रहे हवन-पूजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सह प्रांत प्रचारक विनोद, प्रांत संघ चालक शशांक भाटिया, मंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए। अतिथियों ने पांचाल (अहिच्छत्र) प्रदर्शनी कक्ष और स्वदेशी स्टालों का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में पांचाल क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।
मंत्री ने कहा कि ये प्रदर्शनियां श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। इस महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाना है। संवाद
आंवला। पांचाल महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम-संवाद