फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी नवाबपुरा के ग्राम ब्यौंधन खुर्द में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। वहां से नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव के अमरपाल मौर्य ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर ताला लगा हुआ था। सोमवार की रात चोर दीवार के सहारे घर में घुस गए। घर में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के चार आभूषण और चांदी की पायल व बिछुए आदि व 70 हजार की नकदी निकाल ले गए, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। सुबह होने पर लोगों को चोरी की जानकारी हुई। शाम को लोगों को जानकारी हुई कि पड़ोस के ही अमरपाल के छोटे भाई के मकान के भी ताले टूटे हुए हैं। वहां से भी सामान गायब मिले।
बता दें कि सिरौली कस्बे में चोरों ने रविवार रात तीन घरों को निशाना बनाया था। इससे लोग दहशत में है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। उसके उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें