पुलिस न जांच करने पहुंची, न रिपोर्ट लिखी
पता लगा कि घर से तीन एंड्राइड फोन, करीब बीस हजार रुपये, घर का राशन और रसोई से आलू-प्याज भी चोरी हो गया है। रविकांत ने बताया कि उन्होंने यूपी 112 को कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली व जंक्शन चौकी पर तहरीर देकर शिकायत की। इसके बाद से अभी तक पुलिस मौके पर जांच करने नहीं पहुंची, उनकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है।
पीड़ित रविकांत का कहना है कि रेलवे कॉलोनी में सुरक्षा बंदोबस्त बदहाल हैं। तीन महीने में चौथी बार कॉलोनी में चोरों ने दस्तक दी है। कोतवाली पुलिस ने गश्त बंद कर दी है, वहीं स्टेशन के आसपास भटकने वाले संदिग्ध लोगों पर जीआरपी व आरपीएफ का ध्यान नहीं है।