फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलकर्मी के बंद घर पर चोरों का धावा, राशन के साथ आलू-प्याज भी ले गए

Mon, 15 Sep 2025 02:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने रेलकर्मी के बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर से तीन फोन और नकदी के साथ राशन, आलू-प्लाज भी चुरा ले गए। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस जांच करने नहीं पहुंची और न ही रिपोर्ट लिखी। 
विज्ञापन
घर की रसाई में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जंक्शन स्थित नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में रेल कर्मचारी के घर चोरों ने उत्पात मचाया। चोर नकदी व सामान के साथ ही घर में रखा राशन का सामान और आलू प्याज तक चुरा ले गए। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद कोतवाली पुलिस और रेलवे पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया है। 

विज्ञापन


जंक्शन स्थित नॉर्थ रेलवे कॉलोनी निवासी रविकांत रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। रविकांत ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह पिछले रविवार को पत्नी बच्चों के साथ अपने गांव गए थे। घर के दरवाजे पर ताला लगा था। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे जब रविकांत घर आए तो उन्होंने देखा कि घर के बीच वाला दरवाजा कटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। 

यह भी पढ़ें- UP: माथे पर तिलक... हाथ से रिस रहा था खून, मुंह और कान में भर गई थी मिट्टी; 20 दिन की बच्ची को जिंदा दफनाया

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस न जांच करने पहुंची, न रिपोर्ट लिखी 
पता लगा कि घर से तीन एंड्राइड फोन, करीब बीस हजार रुपये, घर का राशन और रसोई से आलू-प्याज भी चोरी हो गया है। रविकांत ने बताया कि उन्होंने यूपी 112 को कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली व जंक्शन चौकी पर तहरीर देकर शिकायत की। इसके बाद से अभी तक पुलिस मौके पर जांच करने नहीं पहुंची, उनकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है। 

पीड़ित रविकांत का कहना है कि रेलवे कॉलोनी में सुरक्षा बंदोबस्त बदहाल हैं। तीन महीने में चौथी बार कॉलोनी में चोरों ने दस्तक दी है। कोतवाली पुलिस ने गश्त बंद कर दी है, वहीं स्टेशन के आसपास भटकने वाले संदिग्ध लोगों पर जीआरपी व आरपीएफ का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें