फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार बनकर आए चोर: घर के सामने सो रही महिला से बोले- हम भवन स्वामी के रिश्तेदार हैं, दिल्ली से आए हैं

Thu, 30 May 2024 07:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिलहरी (बदायूं)

सार

शुरुआत में पुलिस भी घटना को फर्जी मान रही थी। लेकिन पुलिस ने जब महिला से बात की तो उसने बताया कि चार लोग थे। वे खुद को भवन स्वामी का रिश्तेदार बता रहे थे।
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में शहर से सटे आरिफपुर नवादा में बुधवार रात चार चोर रिश्तेदार बनकर जैकेट कारोबारी के घर में ताला तोड़कर घुस गए और 1.50 लाख की नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का सामान खंगालकर ले गए। सुबह उनके पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो जैकेट कारोबारी को सूचना दी, जिससे उनका बेटा मौके पर पहुंच गया और उसकी सूचना पर थाना पुलिस आ गई। चार चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उसके आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम आरिफपुर नवादा निवासी मुल्लन दिल्ली में जैकेट का कारोबार करते हैं। पिछले दिनों 30 अप्रैल को उनके बेटे सवा करीम का लालपुल निवासी युवती से निकाह हुआ था। निकाह कराने के बाद मुल्लन दिल्ली लौट गए, लेकिन उनका बेटा सवा करीम यहां रुका हुआ था। बुधवार रात वह अपनी ससुराल लालपुल चला गया था। रात करीब दो बजे चार चोर उनके घर पर पहुंचे। उनके घर पर बाहर से ताला लगा हुआ था। उनके घर के सामने रहने वाली मेवा पत्नी शंकर अपने दरवाजे के सामने चारपाई डालकर सो रही थीं।

उनकी भैंस भी वहीं बंधी थी और नजदीक में उनकी नातिन सो रही थी। जैसे ही चोर उनके घर के सामने पहुंचे कि मेवा उठकर बैठ गईं। मेवा से चोर बोले कि हम मल्लन के रिश्तेदार हैं। दिल्ली से आए हैं। एक चोर ने मोबाइल निकाला और अपने कान पर लगा लिया। बोला मुल्लन भाई हम आपके घर आए थे लेकिन यहां तो ताला लगा हुआ है। फिर वह अपने साथियों से बोला कि मुल्लन भाई ने कहा है कि ताला तोड़ दो और अंदर जाकर सो जाओ। मेवा समझी कि शायद मुल्लन के रिश्तेदार होंगे। इससे वह अपने घर में जाकर सो गईं और उन्होंने अपनी भैंस को भी घर के अंदर लिया।

इधर चोर ताला तोड़कर मुल्लन के घर में घुस गए। करीब 3:30 बजे तक घर खंगालते रहे और उसके बाद उनके घर से निकलकर चले गए। सुबह लोगों ने जब उनके घर का ताला टूटा देखा तो जैकेट कारोबारी को सूचना दी, जिससे उनका बेटा सवा करीम आ गया और उसकी सूचना पर आरिफपुर नवादा चौकी पुलिस पहुंच गई। सवा करीम ने बताया कि चोर उनके घर से 1.50 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस फर्जी मान रही थी घटना, सीसीटीवी फुटेज देखा तो हुआ यकीन
गुरुवार सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना को फर्जी मान रही थी। पुलिस ने जब महिला मेवा से बात की तो उसने बताया कि चार लोग थे। वे खुद को मुल्लन का ही रिश्तेदार बता रहे थे। उन्होंने कॉल भी की थी। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि रात चार चोर आए थे। उनके हाथ में कुछ सामान भी है। उसके बाद पुलिस को यकीन हुआ और मामले में छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें