नवाबगंज। तहसील क्षेत्र में लकड़ी चोरों के हौसले बुलंद हैं। वन विभाग कार्यालय के पास से रात में पांच हरे-भरे पेड़ों को काटकर ले गए। वन विभाग के कार्यालय के नजदीक हुई इस घटना की भनक तक जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं लगी। अब लोगों ने सवाल उठाया है।
विज्ञापन
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर वन विभाग कार्यालय के पास रविवार की रात के समय लकड़ी चोर पेड़ों को काटकर ले गए। सुबह लोगों को जानकारी हुई। ग्रामीणों ने इस पर सवाल उठाते हुए असंतोष जताया और विभागीय कर्मचारियों पर संदेह जताया। रेंजर केके मिश्रा ने बताया कि मैंने टीम को मौके पर भेजा है। टीम ने जांच में बताया कि एक पेड़ को काटा गया है। राजू बाइक मिस्त्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही विभाग के कर्मचारियों को आगाह किया गया है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर निगरानी करे। यदि जांच में विभाग का कर्मचारी मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद