फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर ने छात्रा से की छेड़छाड़, फिर मोबाइल लेकर भागा

विज्ञापन
चोर
विज्ञापन

आईवीआरआई कर्मचारी के घर में हुई घटना, चोर को पकड़ने के बाद दर्ज की गई रिपोर्ट

बरेली। चोरी के इरादे से आईवीआरआई कर्मचारी के घर में घुसा युवक उनकी बेटी को अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। शोर सुनकर उनकी पत्नी बाहर निकली तो चोर मोबाइल उठाने के बाद गालीगलौज करता हुआ भाग निकला। पीड़ित ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से भी की। शिकायत पर छानबीन के दौरान चोर को पकड़ने के बाद इज्जतनगर पुलिस ने बुधवार रात मामले में छेड़छाड़, पॉक्सो व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि उससे मोबाइल बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति आईवीआरआई में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर उनकी पत्नी ने उन्हें फोन कर घर में एक चोर घुसने की बात कही। घटना करीब दो बजे की बताई। उनके मुताबिक घर में घुसा चोर नाबालिग बेटी को सामने पाकर उससे छेड़छाड़ करने लगा था। विरोध पर उससे हाथापाई भी की थी। बेटी का शोर सुनकर उनकी पत्नी दौड़कर बाहर आई तो चोर उनसे भी गालीगलौज करने लगा और मेज पर रखा मोबाइल लेकर भाग निकला। घर से चीखने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए लेकिन चोर हाथ नहीं लगा। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से मामले की शिकायत की। छानबीन के दौरान पुलिस ने बुधवार को एक संदिग्ध अभरा उर्फ कन्नू को दबोच लिया फिर पीड़ित परिवार को उसकी पहचान करने थाने बुलाया। पहचान होने के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस घर से चुराया मोबाइल पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी है। इंस्पेक्टर केके वर्मा का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर मोबाइल बरामदगी की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें