फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेयरी में पशु काटकर बेचते थे मांस, डेयरी मालिक और भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला छावनी निवासी डेयरी संचालक अन्नू और उसका भाई इमरान अपनी डेयरी में संरक्षित पशुओं को काटकर मांस बेचते थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने पशु काटा और उसके अवशेष किला पुल से नदी में फेंक दिए। ऐसा करते देख हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली। आईवीआरआई से टीम बुलाकर अवशेषों का सैंपल ले लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला छावनी में सुबह कुछ लोगों ने एक प्लास्टिक के कट्टे में ई-रिक्शा पर संरक्षित पशुओं के अवशेष ले जाते दो लोगों को देखा। तुरंत ही उन लोगों ने इसकी सूचना हिंदू संगठनों के नेताओं को दे दी। सूचना पर विश्व हिंदू महासंघ (गोरक्षा) के अध्यक्ष आशीष शर्मा, आजाद सेना के अमित राठौर, गो रक्षा दल के गौरव कश्यप, शुभम गंगवार आदि मौके पर पहुंच गए। इन्होंने पीछा कर दोनों आरोपियों की वीडियो बना ली। फिर दोनों लोग ई रिक्शा लेकर किला पुल पर पहुंचे। वहां से अवशेष का कट्टा नदी में फेंकते वक्त इन्हें पकड़कर संगठन कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर किला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुंरत ही पशु चिकित्सक बुलाकर अवशेषों का सैंपल भरवा दिया। इस दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तो दोनों आरोपियों की फुटेज भी पशु मांस लाते मिली। किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि आशीष शर्मा की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने पूछताछ में पशु कटान की बात स्वीकारी है। मांस संरक्षित पशु का है या नहीं ये तो लैब से रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। डेयरी के बारे में संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें