फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सुरक्षा का रहेगा तगड़ा इंतजाम, रोका जाएगा ट्रैफिक

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सघन सुरक्षा घेरे में रहेंगे सीएम, पुलिस प्रशासन ने तैयार किया रोडमैप
विज्ञापन

डीआईजी ने एसएसपी को उपलब्ध कराई फोर्स, आरएएफ-पीएसी भी रहेगी तैनात

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शुक्रवार को बरेली आगमन पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री का काफिला जिन रास्तों से होकर गुजरेगा, उन पर ट्रैफिक रोका जाएगा। देर रात तक सुरक्षा इंतजाम को अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश पांडेय के मुताबिक, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वजह से किसी रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट तो नहीं किया गया है, लेकिन उनके काफिले के आने-जाने के दौरान संबंधित रास्ते का ट्रैफिक उस अवधि के लिए रोक दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने भी बताया कि इससे जन सामान्य के आवागमन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। पीलीभीत बाईपास पर खुलने वाले सभी रास्तों पर पुलिस मौजूद रहेगी, जो काफिला के आने-जाने से कुछ देर पहले ट्रैफिक रोकेगी। एसएसपी ने मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिले भर की फोर्स को अलर्ट कर दिया है। अधिकांश फोर्स की शहर और आसपास के इलाके में ड्यूटी लगा दी गई है। आरएएफ की एक कंपनी पहले से जिले में मौजूद है। तीन कंपनी पीएसी भी सीएम के कार्यक्रम के लिहाज से तैनात रहेगी।

डीआईजी ने उपलब्ध कराया पुलिस फोर्स

डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने एसएसपी की मांग पर बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत से पुलिस फोर्स मुख्यमंत्री के दौरे के लिए मुहैया करा दिया है। इनमें दो एएसपी, छह सीओ, दस इंस्पेक्टर, 25 दरोगा, 50 हेड कांस्टेबल, 22 कांस्टेबल और 25 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। बरेली जिले का फोर्स इससे अलग है। एयरपोर्ट से लेकर कमिश्नर कार्यालय तक संबंधित रास्ते पर फोर्स सुबह से ही पोजीशन ले लेगा। दोपहर में अधिकारी इनकी तैनाती का निरीक्षण करेंगे।

खुफिया अमला भी चौकस

डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री अभूतपूर्व सुरक्षा में रहेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन से लेकर खुफिया अमले को भी लगाया गया है। सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसएसपी खुद सुरक्षा बंदोबस्त को अंतिम रूप देने में लगे हैं। शासन और उच्चाधिकारियों के हर निर्देश पर अमल कर पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें