तीन करोड़ रुपये से बन रही लैब, साफ्टवेयर की मदद से भाषाएं सीखेंगे छात्र - छात्राएं
विज्ञापन
कुलपति ने किया गुरुवार किया बॉटनिकल गार्डन का उद्घाटन
बरेली। रूहेलखंड यूनिवर्सिटी में करीब तीन करोड़ की लागत से बन रही रिसर्च लैब का शुभारंभ हो गया है। इस लैब में छात्रों को देश की तमाम स्थानीय भाषाओं और साथ ही जर्मन - फ्रेंच समेत कई विदेशी भाषाओं का भी ज्ञान दिया जाएगा। यह लैब चार से पांच महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। शुक्रवार को कुलपति ने बॉटनिकल गार्डन का उद्घाटन किया।
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान यानी रूसा के समन्वयक प्रो. संजय मिश्रा ने बताया कि रिसर्च लैब बनाने के लिए करीब तीन करोड़ की ग्रांट तो पहले ही आ गई थी और इसे बनाने के लिए राजकीय निर्माण निगम को काम भी दिया जा चुका है लेकिन कोरोना की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। उन्होंने बताया कि इस लैब के बन जाने के बाद छात्र इंग्लिश, जर्मन, फ्रेंच सहित कई विदेशी और देश की तमाम स्थानीय भाषाओं को सॉफ्टवेयर के माध्यम से सीख सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह लैब जल्द ही तैयार हो जाएगी।