फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन अंडरपास बनने के बाद जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में डीआरएम कार्यालय, रेलवे वर्कशॉप और सिटी श्मशान रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण तेज हो गया है। इस साल के अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। अंडरपास बनने के बाद रोजाना 25 हजार से ज्यादा वाहनों को जाम में नहीं फंसना होगा।
विज्ञापन

सिटी श्मशान रेलवे क्रॉसिंग काफी व्यस्ततम क्रॉसिंग में शामिल है। यहां से उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे दोनों की लाइन गुजरती है। अंडरपास निर्माण से पहले जो ब्लू प्रिंट बनाया गया था वह दो बार फेल हो गया। इस कारण निर्माण में देरी हुई।
वहीं, इज्जतनगर में दोनों क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण के लिए नैनीताल हाईवे की खोदाई की जानी थी। इस पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क प्राधिकरण ने आपत्ति लगा दी थी। इस कारण यहां भी काम देरी से शुरू हो सका। पिछले महीनों ही हाईवे को लेकर रेलवे और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क प्राधिकरण के बीच सहमति के बाद काम शुरू हुआ है। हाईवे के नीचे कंक्रीट की सुरंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के बीच सिटी श्मशान अंडरपास को लेकर भी समन्वय के बाद काम तेज हो गया है। इन तीनों रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना 25 हजार से ज्यादा वाहन जाम में फंसते हैं। बार-बार क्रॉसिंग बंद होने से एक 80 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित होते हैं। अंडरपास निर्माण पूरा होने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी। संवाद

-
शवयात्राओं को नहीं करना होगा क्रॉसिंग खुलने का इंतजार
सिटी श्मशान रेलवे क्रॉसिंग से अप-डाउन रोजाना 200 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन होता है। यह क्रॉसिंग ज्यादातर बंद रहती है। यहां से एक रास्ता सिटी श्मशान भूमि और एक बाकरगंज जाता है। सिटी श्मशान भूमि के लिए जाने वाला रास्ता भी क्रॉसिंग बंद होने से बंद हो जाता है। इस कारण कई बार शव यात्राओं के लिए भी श्मशान तक पहुंचने के लिए क्रॉसिंग खुलने का इंतजार करना पड़ता है। अंडरपास बनने के बाद इससे निजात मिलेगी।

-
वर्जन-
अंडरपास का निर्माण तेजी से चल रहा है। काम समय से पूरा कर लिया जाएगा। डीआरएम कार्यालय, रेलवे वर्कशॉप क्रॉसिंग अंडरपास के लिए नैनीताल हाईवे पर डायवर्जन किया गया है। - संजीव शर्मा, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें