फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आधी रात ससुराल आया दामाद, आग लगाकर भाग गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई तस्वीर, घर में रखा सामान जला
विज्ञापन

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी के एक घर में बृहस्पतिवार रात खामोशी से आए दामाद ने आग लगा दी। इसके बाद वह भाग गया। उसकी पत्नी बच्चों समेत छह लोगों की जान इसलिए बच गई कि वह घर में थे ही नहीं। घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने सुभाषनगर थाने व करगैना चौकी पर तहरीर दी है। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में भी रिकॉर्ड हुआ है।
सुनीता जौहरी ने बताया कि उनके डॉक्टर पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बड़ा दामाद गणेश नगर कॉलोनी में रहता है। उसने लड़ाई करके पत्नी को घर से निकाल दिया है। उसके दो बेटे हैं। छोटा बच्चा पुलिस के हस्तक्षेप से बेटी को दे दिया और बड़ा उसी के साथ रहता है।
विज्ञापन

दामाद ने कई बार उनके परिवार को तबाह करने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि रात में दामाद पड़ोसी की छत से होकर खुली गुमटी के सहारे नीचे आया और उनके घर में आग लगाकर भाग गया। ब्यूरो
विज्ञापन

-
चौकी प्रभारी पर धमकाने का आरोप
सुनीता जौहरी ने थाना व चौकी पुलिस को पड़ोसियों के सीसीटीवी कैमरे से लिए फुटेज और फोटो भी सौंपे हैं, बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सुनीता के छोटे दामाद आनंद ने बताया कि करगैना चौकी प्रभारी से जब उन्होंने मौके पर जाकर जांच करने का आग्रह किया तो वह उन्हें धमकाने लगे। कहा कि तुम पुलिस को काम का तरीका बताओगे। कई बार कहा तो एक सिपाही मुश्किल से घर तक गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें