फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर के कई इलाकों में आज फिर छह घंटे होगी बिजली कटौती

Tue, 12 Mar 2024 12:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में बिजली उपकेंद्रों और लाइनों की मरम्मत का काम फिलहाल खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को शहर के चार फीडरों पर पांच घंटे तक बिजली कटौती की गई थी। अब मंगलवार को फिर कई इलाकों में छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई की जाएगी।
विज्ञापन

हारुनगला नगला बिजली उपकेंद्र के 11 हजार केवी बाईपास फीडर पर मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के दौरान शिव गार्डन, महेंद्र नगर, आशीष रॉयल पार्क, सनराइज, नील गगन पार्क और रामगंगा नगर में सुबह 11 से शाम चार बजे तक कटौती की जाएगी। इसके अलावा जगतपुर उपकेंद्र की लाइन पर भी आपूर्ति सुबह 11 से शाम पांच बजे तक ठप रहेगी। सिविल लाइंस प्रथम उपकेंद्र हेलन रोड, बेसू टू फीडर की आपूर्ति सुबह 7:30 से 10 बजे तक बंद रहेगी। सदर कैंट उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान चौकी चौराहा, अयूब खान चौराहा, विकास भवन रोड, गांधी उद्यान रोड, बटलर, सदर बाजार, बीआई बाजार, मदारी पुलिया, वीरांगना चौक आदि क्षेत्रों में आपूर्ति नहीं हो सकेगी। इसके अलावा शहदाना उपकेंद्र के मठ की चौकी, सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के ओल्ड सिटी और कोहाड़ापीर उपकेंद्र के धर्मकांटा फीडरों की आपूर्ति सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें