फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 3,06,873 विद्यार्थी देंगे बेसिक की वार्षिक परीक्षा

Tue, 12 Mar 2024 12:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 21 मार्च तक कराई जाएंगी। इसमें 3,06,873 विद्यार्थी शामिल होंगे। मूल्यांकन भी साथ में होगा। बच्चों को 31 मार्च को रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 1,71,739, उच्च प्राथमिक विद्यालय में 48,104 और कंपोजिट विद्यालयों में 87,030 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रथम पाली में सुबह 9:15 से 11:45 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 12:15 से 2:45 बजे तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रश्नपत्र भेजे जा रहे हैं। विद्यालय स्तर पर 14 मार्च तक प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो, तीन, चार और पांच में लिखित और मौखिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। कक्षा आठ की वार्षिक परीक्षाएं लिखित होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें