फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरसात में नहीं होगा भूसे का संकट, 1.54 लाख क्विंटल भूसा किया संग्रहित

Sun, 02 Jun 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मानसून के दौरान गो आश्रय स्थलों में संरक्षित पशुओं के सामने भूसे का संकट नहीं होगा। शासन के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में भूसा संग्रहण किया गया। इसमें बरेली पहले स्थान पर है। जिले के गोआश्रय स्थल में संरक्षित पशुओं के लिए इस बार 1,54,775 क्विंटल भूसे का संग्रहण किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 10507 संरक्षित पशु हैं। इसको देखते हुए शासन ने जिले के लिए 1,53,402 क्विंटल भूसा संग्रहण करने का लक्ष्य दिया था। दानदाताओं के माध्यम से 46, 020 क्विंटल भूसा जुटाया जाना था जबकि 1,07,381 क्विंटल भूसा खरीदा जाना था। इसमें 45, 980 क्विंटल भूसा दानदाताओं से जुटाया गया जबकि 1,08, 795 क्विंटल भूसा खरीद लिया गया।
विज्ञापन

जिले में 815 भूसा बैंक बनाए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. मेघ श्याम ने बताया कि प्रदेश में भूसा संग्रहण करने में बरेली पहले स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें