फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने के डिजाइन में होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर चार ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने के लिए यहां डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए तीन विभागों की टीम सोमवार को सर्वे करेगी। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने ब्लैक स्पॉट में सुधार के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। सर्वे के बाद बुधवार को संयुक्त टीम मंडलायुक्त को रिपोर्ट सौंप देगी।
विज्ञापन

बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर नवदिया झादा, बिलवा मोड़, एएनए कॉलेज और राधाकृष्ण मंदिर के पास स्थित कट सबसे खतरनाक हैं। यहां आए दिन हादसे होते हैं। शुक्रवार को मंडलीय सुरक्षा समिति की बैठक में परिवहन विभाग की ओर से जिले के ब्लैक स्पॉट की स्थिति को रखा गया। बैठक में इन चार ब्लैक स्पॉट पर डिजाइन में बदलाव का प्रस्ताव भी रखा गया।
मंडलायुक्त ने परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को चारों ब्लैक स्पॉट का संयुक्त सर्वे कर डिजाइन में बदलाव को लेकर प्रस्ताव देने के लिए कहा, ताकि आवश्यकता के अनुसार यहां सुधारात्मक कार्य कराए जा सके।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता हो गई है। तीनों विभागों की टीमें सोमवार को ब्लैक स्पॉट का संयुक्त सर्वे कर मंगलवार को अपनी रिपोर्ट मंडलायुक्त को दे देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें