फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के आरोपी के घर होगी कुर्की, मोहल्ले में एनाउंसमेंट

विज्ञापन
ठगी के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा करती वाराणसी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बिहारीपुर के युवक ने वाराणसी में नौकरी के नाम पर ठगे साढ़े तीन लाख
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर थमा दिया था फर्जी नियुक्ति पत्र

बरेली। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी बिहारीपुर निवासी विपिन कुमार की तलाश में बृहस्पतिवार को वाराणसी के थाना शिवपुर की पुलिस उसके घर पहुंची। विपिन के न मिलने पर पुलिस ने उसके घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर इलाके में फरारी की मुनादी कराई।
पिछले साल आजमगढ़ जिले के गांव कादीपुर निवासी जितेंद्र यादव ने वाराणसी के थाना शिवपुर में जौनपुर के सुरेश और बरेली में बिहारीपुर निवासी विपिन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जितेंद्र का आरोप था कि इन दोनों ने उन्हें रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद फर्जी रिजल्ट निकालकर उन्हें फर्जी नियुक्तिपत्र भी थमा दिया। नियुक्तिपत्र लेकर जब वह ट्रेनिंग को पहुंचे तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वाराणसी पुलिस ने सुरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन पवन का कुछ पता नहीं लगा। लंबे समय से फरार होने के चलते पुलिस ने उसकी कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को थाना शिवपुर के एसआई दानबहादुर यहां पहुंचे और उसके घर नोटिस चस्पा कराया। साथ ही उसकी फरारी को लेकर मुनादी कराई कि अगली तारीख पर वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें