फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। तहसील सभागार में सीडीओ की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कड़ाके की सर्दी के बीच 97 फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। मौके पर मौजूद केवल दस शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान सबसे ज्यादा शिकायतें सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की थी। इस पर अधिकारियों ने सख्त निर्देश देते हुए अवैध कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। यहां पर राशनकार्ड में यूनिट बढ़ाने, ऑनलाइन कराने के बाद भी कार्ड न बनने, बिजली निरगम की लापरवाही से खपत से ज्यादा बिल आने, एसडीएम आवास के सामने की कॉलोनी में नाले में गंदा पानी जमा होने की शिकायत की गई है।
विज्ञापन


इंतजार करती रहीं महिलाएं, नहीं मिला कंबल

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लाेगाें का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। गरीबों काे राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन हर तहसील में कंबल वितरण कर रहा है। शनिवार में संपूर्ण समाधान दिवस में कंबल पाने की आस में क्षेत्र के कई गांवों से सैकड़ों महिलाएं तहसील परिसर में बैठी रहीं। संपूर्ण समाधान के समापन के बाद भी जब उनको कंबल नहीं मिले तो वे एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठ गई।
एसडीएम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस बार कंबल पाने वाले पात्रों का पोर्टल पर डाटा व फोटो अपलोड किया जा रहा है। शासन द्वारा जो कंबल वितरण के लिए आए थे। उसको पात्रों को वितरित कर दिया गया है। अब कंबल उपलब्ध होने पर ही वितरित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें