फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश में फाॅल्ट की झड़ी घंटों तक गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार को शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई। जगह-जगह हुए लोकल फॉल्ट के चलते कई मुहल्लों की बिजली घंटों गुल रही। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पाए।
विज्ञापन

11 केवी वर्टिकल के एक्सईएन नितिन पाटीदार ने बताया कि सुबह करीब 6:38 बजे जगतपुर उपकेंद्र में पानी आ जाने की वजह से 33 केवी की आपूर्ति रोकनी पड़ी। 7:42 पर 33 केवी की आपूर्ति बहाल हुई मगर उपकेंद्र में पानी भरा होने की वजह से 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर बंद रखे गए। इसके चलते करीब सात हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। यहां से सुबह करीब नौ बजे बिजली बहाल हो पाई।
इसके अलावा 6:38 पर ही सदर कैंट, कुतुबखाना और डीडीपुरम उपकेंद्र से पोषित इलाकों की आपूर्ति भी तेज बारिश की वजह से रोकनी पड़ी। सुबह 8:05 पर सिविल लाइंस प्रथम उपकेंद्र पर बारिश के दौरान 33 केवी की आपूर्ति फेल हो गई। लोकल फॉल्ट की वजह से रविवार रात को सीबीगंज उपकेंद्र से पोषित मठ लक्ष्मीपुर में अवध धाम फेज-2, सिविल लाइंस प्रथम उपकेंद्र से पोषित डॉक्टर्स कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की भी बिजली गुल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें