फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम के पार्क को अपना बताकर युवक से धक्का-मुक्की, हंगामा, वीडियो वायरल

Thu, 13 Jun 2024 05:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के पार्क को अपना बताकर युवक के साथ महिला द्वारा हाथापाई व धक्का मुक्की का एक वीडियो सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने महापौर डॉ. उमेश गौतम से शिकायत की है, जिन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर के ब्लॉक सी-511 के निवासी मयंक प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी कॉलोनी में बालाजी मंदिर के पास एक पार्क बना हुआ है। वहां के कुछ लोग उसे अपना बताते हैं। मंगलवार को कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे। इस दौरान वह भी पार्क में बैठे थे। तभी पास के ही घर की एक महिला आई और बच्चों को हटाने लगी। उन्होंने कहा कि यह तो सार्वजनिक जगह है तो उन्होंने कहा कि पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर ने उन्हें गोद दिया है, नगर निगम का कुछ भी नहीं है। यहां वह लोग और उनके रिश्तेदार आ सकते हैं। महिला खुद को पार्क का मुखिया बताने लगीं। उसके साथ कई महिलाएं और भी आ गईं और उन्होंने कहा कि बाहर जाओ हम ताला डाल रहे हैं। मयंक ने वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल किया है। साथ ही महापौर से शिकायत की है। महापौर ने मामले में पर्यावरण अभियंता को जांच सौंपते हुए पार्क को सुरक्षित करने के आदेश दिए हैं।

मामले की शिकायत आई है। पर्यावरण अभियंता को मामले की जांच दी गई है। पार्क सार्वजनिक है तो किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा, उसको सुरक्षित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश गौतम, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें