फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: त्योहार पर खूब हुई मिलावटी दूध और घटिया सोनपापड़ी की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहार पर इस बार भी मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री जमकर हुई। जांच के लिए भेजे गए करीब दो सौ से ज्यादा खाद्य पदार्थ के नमूनों में प्राप्त दस जांच रिपोर्ट में एक असुरक्षित और नौ अधोमानक मिलने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजीपुरा के पीपलसना गांव के साहिल मंसूरी की दुकान से सोनपापड़ी का नमूना जांच के लिए भरा गया था। जो जांच में असुरक्षित मिली है। इसमें हानिकारक तत्व की पुष्टि हुई है। दुकान का दही भी अधोमानक मिला है।
भोजीपुरा के शेर खां स्वीट्स की बर्फी, सेंथल के जीएस स्वीट्स की सोनपापड़ी, शहर के दूधिये से दूध, मीरगंज, बाकरगंज से मिश्रित दूध, नौगवां जागीर इज्जतनगर से मिश्रित दूध का नमूना भी अधोमानक मिला।
विज्ञापन

पीलीभीत बाइपास से दूध विक्रेता अशोक के यहां से भरा भैंस के दूध का, आनंद विहार की शैली की दुकान से भरा पनीर का नमूना भी जांच में अधोमानक मिला है। जिला अभिहीत अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव के मुताबिक विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ज्यादातर नमूने अधोमानक मिलने का अनुमान
जांच रिपोर्ट पर गौर करें तो दूध के भरे गए सात नमूने अधोमानक मिले। इससे निर्मित खाद्य पदार्थ भी अधोमानक होंगे। अन्य खाद्य पदार्थों में भी मिलावट की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। खाद्य सुरक्षा अधिकारी करीब दो माह के भीतर भेजे गए सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने का दावा कर रहे हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें