फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शोभायात्रा के दौरान शहर में चार घंटे तक बिजली कटौती

Mon, 16 Feb 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महाशिवरात्रि पर रविवार को अलग-अलग इलाकों में शोभायात्रा के दौरान शहर में चार घंटे तक बिजली कटौती की गई। कुतुबखाना उपकेंद्र के सभी फीडरों को दोपहर दो बजे बंद कर दिया गया। इसके बाद आपूर्ति शाम पांच बजे शुरू हो सकी। रामपुर बाग, मिशन कंपाउंड, किला उपकेंद्रों के फीडरों को भी तीन से चार घंटे तक बंद किया गया।
विज्ञापन

चौपुला फीडर की आपूर्ति शाम छह बजे के बाद सामान्य हो सकी। शोभायात्राओं के दौरान शहर के सभी नाथ मंदिरों के आसपास बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर भी एहतियात के तौर पर कवर्ड कर दिए गए। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने भी नाथ मंदिरों का दौरा का स्थिति का जायजा लिया। पूरे शहर में शाम छह बजे के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी गई। इसके बाद हरूनगला, जगतपुर, शाहदाना और सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्रों के इलाकों में लोकल फॉल्टों ने समस्या खड़ी कर दी। कुतुबखाना और सुभाषनगर उपकेंद्र के भी कुछ इलाकों से लोकल फॉल्ट की शिकायत आईं। मुख्य अभियंता ने बताया कि सभी स्थानों पर लोकल फॉल्ट समय से ठीक कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें