फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गाड़ी हटाने को लेकर सगे भाइयों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र एक गांव में गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी इतनी गई कि दोनों भाइयों में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के देवचरा गांव निवासी विपिन गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार की शाम पिता राजाराम की गाड़ी लेकर पहुंचे थे। वहां दरवाजे के बाहर पहले से उसके बड़े भाई विकास की गाड़ी खड़ी थी, जिसपर उसने गाड़ी को थोड़ा आगे बढ़ा कर खड़ी करने को कहा। इस पर विकास आग बबूला हो गया और गाली देने लगा। विरोध पर उसके भाई विकास व उसकी पत्नी माया लाठी-डंडे व तलवार लेकर उस पर टूट पड़े। बचाने आए उसके पिता को भी मारा पीटा, जिसमें उसे सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

विकास गुप्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके भाई विपिन ने दरवाजे पर खड़ी उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर विपिन गुप्ता व उसकी पत्नी ने गाली-गलौज करते मारपीट की। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें