बरेली। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही गर्भवती की हालत बिगड़ने लगी। इस पर एंबुलेंसकर्मियों ने परिजनों के सहयोग से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को भमोरा सीएचसी में भर्ती कराया गया।
एंबलुेंस 102, 108 के प्रभारी शिवम के मुताबिक, भमोरा के गांव घिरौला निवासी लक्ष्मी को मंगलवार रात करीब नौ बजे प्रसव पीड़ा शुरू होने पर पति सुनील ने एंबुलेंस सेवा के लिए कॉल की। करीब दस मिनट में एंबुलेंस आवास पहुंची और गर्भवती को लेकर सरकारी अस्पताल रवाना हो गई। रास्ते में असहनीय प्रसव पीड़ा होने से हालत बिगड़ने लगी तो इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन जीशान ने पायलट जगवीर से एंबुलेंस को सड़क किनारे रुकवाकर प्रसव कराया। ब्यूरो