फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बकैनिया में तेंदुए के तीन शावकों के होने का मचा शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। क्षेत्र के गांव बकैनिया में तेंदुए के तीन शावकों के होने का शोर मच गया। हालांकि फोटो की जांच के बाद वन विभाग की टीम ने इसे जंगली बिल्ली बताया है। यह सुनकर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक ग्रामीण के खेत के पास झाड़ियों में तेंदुए के तीन शावकों को घूमते हुए देख लिया। इससे तेंदुए व उसके शावकों के होने का शोर मच गया। सूचना पर वन दरोगा माधव सिंह, अकबर अली, मोहम्मद अशरफ मौके पर पहुंचे और फोटो खींच कर जांच के लिए अपने अधिकारियों को भेजा। वन दरोगा माधव सिंह ने बताया कि ये जंगली बिल्ली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें