फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोआश्रय स्थलों में हरा चारा खिलाने में कंजूसी, दान के भूसे का नहीं मिला रिकाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पशुपालन विभाग में रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र के निदेशक डॉ. राजीव कुमार सक्सेना ने रविवार को गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान दान के भूसे का कोई रिकाॅर्ड नहीं मिला। यहां रखे गए पशुओं को नाममात्र का हरा चारा दिया जा रहा है। कई अन्य खामियां भी मिलीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद उन्होंने सर्किट हाउस के सभागार में गोशालाओं की माॅनीटरिंग के लिए बैठक की। मौके के हाल से सबको अवगत कराके व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। कहा कि गोशालाओं के बेहतर संचालन के लिए पशुपालन विभाग, पंचायतीराज विभाग, विकास विभाग, गृह विभाग, कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग सहयोग से कार्य करें।
बर्ड फ्लू, खुरपका व मुंहपका से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए। कहा कि जनपद में बर्ड फ्लू एवं लंपी स्किन डिसीज का कोई केस नहीं है फिर भी सहयोगी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर सघन निगरानी करते रहें यदि कोई केस मिले तो तत्काल विभाग एवं प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने कहा कि गो-संरक्षण केंद्र महेशपुर शिवसिंह में चहारदीवारी बनवाएं। हरा चारा देने में यदि कोई लापरवाही करता है तो लिखित में अवगत कराया जाए। अगले दो सप्ताह में सभी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।
बैठक में अपर निदेशक पशु पालन डाॅ. एमपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनमोहन पांडेय, जिला पंचायतीराज अधिकारी कमल किशोर समेत जनपद के सभी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी उपस्थिति रहे। ब्यूरो
हरे चारे की खरीद की रसीद पर मिला केयरटेकर का नाम

भोजीपुरा। महेशपुर शिवसिंह गोशाला का निरीक्षण करने के दौरान यहां हरे चारा की खरीद की रसीद पर गोशाला की जगह केयरटेकर का नाम मिला। उन्होंने हरा चारा खिलाने के दावे पर कहा कि असर पशुओं पर नहीं दिख रहा है। उन्होंने गोबर के डिस्पोजल, गंदगी के चलते नालियों में पनप रहे मच्छरों पर चिंता जाहिर करते हुए कि पानी निकासी की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। संवाद


गोशाला में मिली गंदगी



नवाबगंज/क्योलड़िया। गांव अधकटा नजराना में स्थित गोशाला के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर संचालक की फटकार लगाई। विधायक डॉ. एमपी आर्य और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार ने रक्षा बधन पर्व के दौरान पहुंचकर अव्यवस्थाओं को देखकर नाराजगी जताई थी। डीएम से शिकायत की बात कही थी। इसके बाद रविवार को निदेशक पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें