फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परिणाम में नहीं हुआ सुधार, विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहीं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की कुछ छात्राओं को स्नातक के परिणाम में सुधार न होने से रुहेलखंड विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बुधवार को छात्राओं ने परीक्षा नियंत्रक से शिकायत की, यहां से फिर उन्हें आश्वासन देकर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि स्नातक के विद्यार्थियों का परीक्षाफल विवि की ओर से अगस्त में जारी किया गया। इसके बाद से परिणाम में सुधार के लिए कॉलेज से विवि तक चक्कर काट रही हैं। अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कुछ छात्राओं के विषयों में अनुपस्थिति दर्शाई जा रही है। ऐसे में कॉलेज से शिक्षकों ने रिपोर्ट विवि भेजी।
छात्राओं ने कहा कि परिणाम ठीक नहीं होेने से उनके ओवरऑल परीक्षाफल पर असर पड़ सकता है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने कहा कि छात्राओं की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है। जल्द समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें