फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आलमपुर और मझगवां में जलस्तर सुधारने की कोशिश, दो तालाबों का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लघु एवं सिंचाई विभाग की ओर से आलमपुर जाफराबाद और मझगवां ब्लॉक क्षेत्र में जलस्तर सुधारने की कोशिश की जा रही है। इसके तहत दोनों ब्लॉक क्षेत्रों में एक-एक तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाएगा, जिससे जल संचयन हो सके और जल स्तर में सुधार हो सके। इसके लिए दोनों तालाबों का टेंडर पास हो चुका है। लघु एवं सिंचाई विभाग की ओर से शासन को छह तालाबों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था।
विज्ञापन

जिले में कुछ ब्लॉक क्षेत्र ऐसे हैं, जहां जल स्तर काफी कम हैं। उनमें रामनगर, मझगवां, आलमपुर जाफराबाद, फरीदपुर, क्यारा और मीरगंज आदि शामिल हैं। इनमें भी आलमपुर जाफराबाद और मझगवां ब्लॉक क्षेत्र की हालत काफी खराब है।

जूनियर इंजीनियर चरन सिंह का कहना है कि इससे तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए दोनों ब्लॉक को चुना गया था। दोनों ब्लॉक क्षेत्रों में तीन-तीन तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाना था, लेकिन शासन से दो तालाबों का ही प्रस्ताव पास हुआ है। जल्द ही जीर्णोद्धार कार्य शुरू करा दिया गया जाएगा। इसके तहत तालाबों की खोदाई कराई जाएगी, रैंप बनवाए जाएंगे, इनलेट और आउटलेट बनवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें