फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंदिरों का विकास समय पर पूरा होने की आस नहीं

Sat, 11 Jul 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पर्यटन विभाग की ओर से शहर के मंदिरों में कराए जा रहे विकास कार्य समय पर पूरे होते नहीं दिख रहे हैं। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अप्रैल में अपने दौरे के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए थे कि नवंबर के अंत तक सभी निर्माण कार्यों को पूरा किया जाए, लेकिन विभाग के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं है। वर्तमान में विकास कार्यों की गति बारिश की वजह से बेहद धीमी हो गई है। पशुपतिनाथ मंदिर का गेट अभी बन रहा है। कैंट के धोपेश्वरनाथ मंदिर में भी बारिश ने काम की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शुक्रवार को जब शहर के प्रमुख नाथ मंदिरों की पड़ताल की गई तो यह हकीकत सामने आई।
विज्ञापन


अलखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर फैला मलबा, सावन में भक्तों को होगी दिक्कत
किला क्षेत्र में स्थित अलखनाथ मंदिर में सावन में काफी तादाद में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इन दिनों मंदिर के मुख्य द्वार पर ही निर्माण कार्य चल रहा है। इससे रास्ता बाधित है। जगह-जगह निर्माण सामग्री और मलबा फैला हुआ है। इस वजह से सावन के दौरान आने वाले भक्तों को असुविधा होगी। यहां पर सावन के हर सोमवार को शिवालय से लेकर फाटक पार करते हुए रोड तक लाइन लग जाती है।
त्रिवटीनाथ मंदिर में बंद पड़ा है काम
प्रेमनगर स्थित त्रिवटीनाथ मंदिर को पर्यटन विभाग पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी में है। यहां फसाड लाइटें लगाने के साथ राम कथा स्थल, दुकानें, हॉल और पार्किंग का निर्माण कराया जाना है। इन दिनों मंदिर में निर्माण कार्य ठप पड़ा है। ऐसे में नवंबर तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करना पर्यटन विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं।
विज्ञापन

तपेश्वरनाथ मंदिर में गेट और हॉल का निर्माण भी ठप
सुभाषनगर स्थित बाबा तपेश्वरनाथ मंदिर में पर्यटन विभाग की ओर से मुख्य द्वार, दुकानें और हॉल आदि का निर्माण कराया जाना है। यहां भी बारिश की वजह से काम ठप है। परिसर में निर्माण सामग्री बिखरी होने के कारण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। मंदिर के आसपास अन्य निर्माण कार्य कार्य भी चल रहे हैं, जिससे सावन में आने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वर्जन
समय पर सभी काम को पूरा करना विभाग की प्राथमिकता है। जो निर्माण कार्य रुके हैं, उन्हें जल्दी ही शुरू कराया जाएगा। - रविंद्र कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें