फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में प्रतिभाओं की कमी नहीं, बस मौका देने की जरूरत : कैफ

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले- मैंने और एमएस धोनी ने टेनिस बॉल से ही थी क्रिकेट की शुरुआत
विज्ञापन

बरेली । वर्ष 2002 में इंग्लैंड में आयोजित नेटवेस्ट ट्रॉफी में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि यूपी के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं। बस उनको मौका दिए जाने की जरूरत है। मैं खुद भी प्रयागराज से हूं। मैंने भी कॅरिअर की शुरुआत टेनिस बॉल क्रिकेट से ही की थी। देश के दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी ने भी शुरुआती क्रिकेट टेनिस बॉल से खेली।
बुधवार को वह अमर उजाला की ओर से इन्वर्टिस विश्वविद्यालय आयोजित गैलेंट एलएलसी टेन-10 क्रिकेट लीग के ट्रायल में पहुंचे थे। लीग के फिटनेस मेंटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि यूपी की प्रतिभाओं को उभारने के लिए उनको मंच प्रदान करने की जरूरत है। एलएलसी टेन-10 आयोजन प्रदेश के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफाॅर्म साबित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के लिए ही वह इस लीग से जुड़े हैं। इससे उभरते हुए क्रिकेटर्स को उपयुक्त मंच मिलेगा। इसके माध्यम से वह अपने हुनर को नई पहचान दे सकेंगे। ट्रायल में उन्होंने खिलाड़ियों के साथ नेट्स में बल्लेबाजी व गेंदबाजी भी की। ट्रायल में आए कई खिलाड़ियों की बेहतरीन गेंदबाजी की प्रशंसा की।
खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर है यह लीग
मो. कैफ ने कहा कि इस लीग के टीवी, ओटीटी आदि पर प्रसारण से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके माध्यम से चयनकर्ताओं को नई प्रतिभाओं के चयन में मदद मिलेगी। खिलाड़ी अन्य लीग के लिए भी अपनी दावेदारी मजबूत कर पांएगे। उन्होंने इस लीग का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की। खिलाड़ियों से कहा कि जिनका चयन न हो पाए, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं। वे और मेहनत कर आगामी प्रतियोगिताओं में अपनी जगह सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

महिलाओं का भी बढ़ रहा रुझान
मोहम्मद कैफ ने बताया कि क्रिकेट में महिलाओं का रुझान भी बढ़ा है। वे इसे अपने भविष्य के तौर पर चुन रहीं हैं। इस बार इस लीग का पहला साल है। आने वाले समय में ऐसी लीग में महिला खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें