फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समर की गेंद पर बंटी ले लपका कैफ का कैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और फिल्डिंग में अपनी छाप छोड़ने वाले मोहम्मद कैफ अब्दुल समर की गुडलेंथ गेंदों के आगे ज्यादा देर टिक नहीं सके। बंटी ने शॉर्ट लेग पर उनका कैच लपका। वह बुधवार को इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित एलएलसी टेन-10 क्रिकेट लीग के चयन ट्रायल में हाथ आजमा रहे थे। उन्होंने गेंदबाज की तारीफ की और कैच पकड़ने वाले बंटी से हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

अमर उजाला की मेजबानी में होने वाली एलएलसी टेन-10 क्रिकेट लीग के लिए आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने टेनिस बॉल से अपना हुनर दिखाया। सुबह नौ से रात नौ बजे तक चले ट्रायल के बाद चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। चयनित खिलाड़ियों के नाम अब नीलामी के लिए भेजे जाएंगे। यूपी की 12 टीमें खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। दिल्ली में प्रस्तावित नीलामी में इन्वर्टिस सुपर किंग्स नाम से बरेली की टीम का चयन किया जाएगा। ट्रायल के दौरान इन्वर्टिस सुपरकिंग्स के मालिक पार्थ गौतम, बरेली के महापौर व इन्वर्टिस विवि के चांसलर उमेश गौतम, टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया से नितीश दुबे, नरेंद्र शुक्ला, महेंद्र सिंह, प्रिंस सिद्दीकी, मो. इजरान, शिवम श्रीवास्तव मौजूद रहे।
हाथ मिलाकर बोले- उज्ज्वल है तुम्हारा भविष्य
ट्रायल के दाैरान शॉर्ट लेग पर क्षेत्ररक्षण कर रहे बंटी खान ने मोहम्मद कैफ का कैच लपका तो वह काफी प्रभावित हुए। हाथ मिलाकर बंटी के कैच और तकनीक की सराहना की। बोले- इसी तरह मेहनत करते रहे तो भविष्य उज्ज्वल होगा। अब्दुल समर की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि बॉल का गुडलेंथ बॉल बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किलें पैदा करती है। मो. कैफ ने अब्दुल समर की यॉर्कर को भी सराहा।
विज्ञापन


मोहम्मद कैफ की फिरकी पर महापौर ने आजमाए हाथ

ट्रायल चयन के दौरान मोहम्मद कैफ ने बरेली के महापौर व इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के चांसलर उमेश गौतम को एक ओवर गेंदबाजी की। शुरुआती तीन गेंदें खाली चली गईं। इसके बाद महापौर ने एक के बाद एक तीन उम्दा शॉट लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें