फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईवीआरआई और कुदेशिया फ्लाईओवर पर नहीं हैं व्यू कटर... खतरे में सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई और कुदेशिया फाटक फ्लाईओवर पर व्यू कटर नहीं हैं। कुदेशिया फ्लाईओवर पर सुरक्षा के लिहाज से बनाई गई रेलिंग भी एक स्थान पर टूटी है। आईवीआरआई पुल पर बीते साल दो जनवरी हादसे में एक बाइक सवार पुल से नीचे गिरकर अपनी जान गवां चुका है, पर जिम्मेदार अफसर नहीं चेते। इस बारे में ऑनलाइन शिकायत हुई तो नगर निगम, सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। व्यू कटर लगाकर सफर को सुरखित बनाने के लिए किसी ने कोई पहल नहीं की।
विज्ञापन

आईवीआरआई फ्लाईओवर से गुजरने वाले सतीश चंद्र शर्मा ने व्यू कटर लगवाने के लिए जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। नगर निगम के अवर अभियंता अनुराग कमल मौके पर गए थे। लौटकर बताया कि यह मामला सेतु निगम से संबंधित है। नगर निगम कुछ नहीं कर सकता। प्रकरण सेतु निगम के पास गया तो उप परियोजना प्रबंधक अरुण गुप्ता ने लिखित जवाब दिया कि आईवीआरआई फ्लाईओवर लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। अब जो काम होना है, वह लोक निर्माण विभाग ही कराएगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने कहा कि नगर निगम को समस्या के निस्तारण के लिए अवगत करा दिया है। इसलिए शिकायत को लोक निर्माण विभाग के पोर्टल से हटाया जाए। इस तरह से किसी विभाग ने अब तक इस मामले में जिम्मेदारी नहीं ली है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


-
व्यू कटर न होने से हादसों का खतरा रहता है। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह गंभीर मसला है। - राजेश मिश्रा, मढ़ीनाथ
मैं इन पुलों से आता-जाता हूं। चीनी मांझे का खतरा है। अगर व्यू कटर लग जाए तो यह खतरा कम हो जाएगा। - अनूप कश्यप, पुराना शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें