फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी फंसी तो ठप हुआ बरेली-लखनऊ ट्रैक

Mon, 22 Aug 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। रविवार को मालगाड़ी का इंजन बरेली-लखनऊ मेन लाइन पर पहुंचते ही फेल हो गया तो बरेली दिशा में जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। दो घंटे बाद शाहजहांपुर से इंजन मंगाकर लाइन खाली कराई गई। इस बीच कई महत्वपूर्ण ट्रेनें फंस गईं।
विज्ञापन

शनिवार को चकरेल हटने की वजह से प्रयाग पैसेंजर को झटके लगे थे और तीन घंटे बरेली जाने वाली अप लाइन प्रभावित रही थी। रविवार को फिर इसी लाइन पर संचालन रुका। दरअसल बिलपुर रेलवे स्टेशन पर की लूप लाइन नंबर चार पर पिछले सप्ताह स्पेशल गुड्स ट्रेन को उसका चालक ड्यूटी के बारह घंटे से अधिक होने के कारण छोड़ गया था। इसे हटाने के लिए स्टेशन मास्टर ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। रविवार सुबह करीब तीन बजे रोजा से भेजे गए डीजल इंजन को उसमें जोड़ा गया। इसे करीब चार बजे बरेली को रवाना किया जा रहा था। मालगाड़ी लूप लाइन से ज्यों ही मेन अप लाइन पर पहुंची। उसी समय उसका यह इंजन भी जवाब दे गया। इससे मालगाड़ी के आधे कोच मेन तो आधे लूप लाइन पर रुक गए। 
अप लाइन बाधित हुई तो पीछे से बरेली की ओर आ रहीं 13257 जन साधारण एक्सप्रेस, 15209 जननायक एक्सप्रेस, 14649 शहीद एक्सप्रेस, 13119 बाघ एक्सप्रेस और अकाल तख्त जैसी ट्रेनों को कटरा, तिलहर, बंथरा तथा शाहजहांपुर स्टेशनों पर रोक दिया गया। दो घंटे के बाद सुबह छह बजे करीब शाहजहांपुर से इंजन मंगाकर खराब इंजन समेत मालगाड़ी को वापस यार्ड में लाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें