फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिराैली में तीन गांवों में 15 जगह चोरियां, घरों और दुकानों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने अलग-अलग तीन गांवों के 15 स्थानों पर घरो, खोखो और दुकानों को निशाना बनाया। यहां से नकदी, बिजली के तार और अन्य सामान उठा ले गए। सुबह चोरियों की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। सूचना पर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो एक जगह पर सीसी कैमरे में रात करीब 12:30 बजे एक युवक घूमते हुए कैद हो गया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने सीसी कैमरे खंगालकर जांच शुरू कर दी है। इससे गुस्साए लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पीड़ितों के अनुसार, शुक्रवार की रात को संग्रामपुर बाजार में बनी मार्केट में छह दुकानों के ताले तोड़े गए। इनमें उदयपाल वर्मा की कीटनाशक और मिर्च की दुकान से 20,000 रुपये चोरी हुए। किशोरी की दुकान से पांच हजार रुपये, प्रेमपाल की दुकान से सात हजार रुपये, रहीसउद्दीन की दुकान से 25 हजार रुपये की नकदी चुराई गई। जमुना प्रसाद के खोखे से गुटखा, नकदी, पन्नू खान की दुकान से तिरपाल-वारदाना चोर चुरा ले गए। गांव हरदासपुर में चोरों ने छह खोखों, एक दुकान को निशाना बनाया और हरदासपुर की एक दुकान पर लगे सीसी कैमरे में चोरों की फुटेज कैद हुई है। जयप्रकाश के चाय के खोखे से 1,700 रुपये, नत्थू लाल, अनिल, पप्पू और रवि कुमार के खोखे से भी चोरी किए गए।
गांव नबाबपुरा में चोर भूरे शर्मा के खेत पर स्थित ट्यूबवेल घर से एक मशीन, चार्जर, बैटरी, 35 किलो सिंचाई का पाइप, दूसरी राजू के खेत से तार, बल्ली समेत 2500 का सामान ले गए। सभी पीड़ितों ने अलग-अलग तहरीरें दी हैं। संवाद
विज्ञापन


हम जांच कर रहे हैं। पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नए साल में खुलासा कर देंगे।-विनोद कुमार, थाना प्रभारी, सिरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें