फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरी साठ लाख की, बरामदगी सवा लाख की

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री के रोड शो के दिन ही प्रेमनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने व्यापारी का घर खंगाल लिया। प्रेमनगर पुलिस ने रोड शो की तैयारी में इलाके की नाकेबंदी कर दी थी, लेकिन चोर क्षेत्र के नरकुलागंज में बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवर समेत करीब 65 लाख का माल चोरी कर ले गए। प्रेमनगर पुलिस ने रविवार को तीन चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। बरामदगी केवल सवा लाख रुपये के माल की हो सकी है।
विज्ञापन

नरकुलागंज त्रिमूर्ती नर्सिंग होम चौराहा निवासी कमल किशोर सोमानी व्यापारी हैं। वह शुक्रवार को किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने हाथरस गए थे। अगले दिन वापस आकर देखा तो घर में रखी अलमारियों के ताले टूटे थे और उसमें रखे जेवर और 20 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई थी। कमल ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रेमनगर पुलिस ने खुलासा करते हुए बारादरी के कांकरटोला निवासी वसीम, भमोरा के देवचरा निवासी जलालुद्दीन और सुभाषनगर निवासी फरमान को गिरफ्तार कर लिया।
जिस क्षेत्र में पीएम की मौजूदगी थी उसी क्षेत्र में चोरी की बड़ी घटना होने से पुलिस पर खुलासे का दबाव था। पुलिस ने गुडवर्क करते हुए खुलासा तो जल्दी कर दिया, लेकिन पुलिस चोरी हुए माल की बरामदगी करने में चूक गई। बताया जा रहा है कि ज्वैलरी और 20 लाख रुपये चोरी की गई थी। पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी, 2 बाइक, एक लाख 19 हजार रुपये, 19 चांदी के सिक्के, एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछुए, एक तमंचा मय कारतूस और 2 चाकू बरामद किए हैं। बची हुई 18 लाख की नकदी और जेवर कहां गए, इसका जवाब किसी पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें