फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नर्सिंग होम संचालक के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवार के साथ विवाह समारोह में गए नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर के घर से लाखों की चोरी कर ली गई। वह शादी से वापस आए तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। बेटे ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। करीबियों व कर्मचारियों पर शक है।
विज्ञापन

सिकलापुर में डॉक्टर दिनेश चरण अग्रवाल का दिनेश नर्सिंग होम है। नीचे नर्सिंग होम और ऊपर उनका आवास है। उनके बेटे डॉक्टर आशीष अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को परिवार शादी समारोह में गया था। घर में किसी तरह चोर घुस गए जो नकदी समेत काफी जेवर ले गए। जब वह लौटकर आए तो चोरी का पता लगा।
घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। मौके पर पहुंचे कोतवाल अमित पांडेय और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। आवास के बाहरी हिस्से में एक ही सीसीटीवी कैमरा लगा है। उसकी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

-
आवास के पिछले हिस्से में खुली मिली खिड़की
पुलिस ने देखा कि डॉक्टर के आवास में पिछले हिस्से में एक खिड़की खुली थी। परिवार इसे बंद करना भूल गया या फिर इसे चोर ने खोला, इसकी जांच की जा रही है। चोरों ने केवल सेफ व उस स्थान को निशाना बनाया जहां नकदी जेवर रखा जाता था। इस लिहाज से घर में काम करने वाले कर्मचारी भी पुलिस के रडार पर हैं। कालीबाड़ी निवासी महिला कर्मी से पुलिस ने शनिवार को पूछताछ की। इंस्पेक्टर का कहना है कि जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ-----.चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कुछ अपनी कुछ पराई कहानी संग्रह का विम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें