फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी का खुलासा, कर्जदार पड़ोसी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीबीगंज। परसाखेड़ा स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामानों के गोदाम से लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर गोदाम के पास रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब और जुए के कर्ज को चुकाने के लिए चोरी की बात कबूल की है।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि किला बड़ा बाजार गढ़ैया निवासी नितिन शर्मा का इलेक्ट्रॉनिक सामानों का शोरूम स्वालेनगर में और गोदाम परसाखेड़ा में है। शुक्रवार को उन्होंने अपने कर्मचारी यादराम और देवा को गोदाम में माल उतारने भेजा था। कर्मचारियों ने गोदाम के गेट का कुंडा टूटा पाया तो नितिन को सूचना दी। पहुंचने पर उन्होंने देखा कि गोदाम से एक फ्रिज, दो वाशिंग मशीन, पांच एलईडी, तीन एसी और एक मिक्सी समेत लाखों रुपये का सामान गायब था। नितिन शर्मा ने एक पड़ोसी पर चोरी का शक जताया था, जिसे उन्होंने गार्ड की नौकरी देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फरीदपुर के गांव ढकनी निवासी ज्ञानेंद्र सिंह को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। ज्ञानेंद्र ने चोरी की घटना कबूल कर ली। उसने बताया कि उस पर शराब और जुए के कारण काफी कर्ज हो गया था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने अकेले ही गोदाम का कुंडा काटकर सामान चोरी किया था। वह चोरी का सामान अकेले ही अपने घर लाया था। घर में सामान रखने में उसकी पत्नी और बेटे ने सहयोग किया था। उसने कुछ सामान बेचकर अपना कर्ज चुका दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें