फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: लखनऊ मेल में हुई 40 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, कई बड़ी वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

Fri, 18 Aug 2023 10:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

सर्विलांस सेल की मदद से जीआरपी ने पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के पुना गांव निवासी पुनीत गंगवार और शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के लखवा गांव निवासी धीरज को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
चोरी का सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ मेल के एसी-फर्स्ट कोच से नकदी-जेवर समेत 40 लाख रुपये की चोरी के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी ने मामले का खुलासा कर दिया है। दोनों की निशानदेही पर 1.05 लाख रुपये नकद, जेवर, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने ट्रेनों में चोरी की कई अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है।

विज्ञापन

एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने शुक्रवार को घटना का खुलासा किया। 23/24 जुलाई की रात तकनीकी रेल दावा प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र प्रसाद पांडेय अपनी पत्नी ज्योति पांडेय के साथ 12230 लखनऊ मेल के एसी-फर्स्ट कोच की सीट नंबर 11 और 12 पर दिल्ली से लखनऊ के लिए यात्रा कर रहे थे। चलती ट्रेन में उनके सूटकेस से नकदी, जेवर समेत 40 लाख की चोरी हो गई थी। 25 जुलाई को सुबह उन्होंने लखनऊ के जीआरपी चारबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में यह एफआईआर बरेली जीआरपी को ट्रांसफर कर दी गई थी।


सर्विलांस सेल की मदद से जीआरपी ने पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के पुना गांव निवासी पुनीत गंगवार और शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के लखवा गांव निवासी धीरज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने लखनऊ मेल समेत रामपुर, मुरादाबाद, उज्जैन में चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के खिलाफ रामपुर, कानपुर, बरेली, अमरोहा में चोरी के 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

जीआरपी का दावा, आरोपी एसी श्रेणी के कोचों में करते थे चोरी

एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि आरोपी ट्रेनों के एसी कोचों में चोरी करते थे। उन्होंने तकनीकी रेल दावा प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र प्रसाद पांडेय के मामले में शत प्रतिशत बरामदगी का भी दावा किया है। चोरी का खुलासा करने वाली जीआरपी टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा भी की।


अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है पुनीत

लखनऊ मेल में नकदी-जेवर समेत 40 लाख की चोरी का मुख्य आरोपी पुनीत गंगवार अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। वह नोएडा में 25 हजार रुपये महीने का फ्लैट किराये पर लेकर रहता है। उसके पिता पूरन लाल सेना के सूबेदार पद से रिटायर्ड हैं। पुनीत की बड़ी बहन डॉक्टर (एमबीबीएस) हैं। बीकॉम करने के बाद पुनीत ने कुछ दिन लखनऊ की एक कंपनी में नौकरी की थी। नौकरी छोड़ने के बाद वह नोएडा शिफ्ट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें