बरेली। सिविल लाइंस चौकी क्षेत्र में बंद पड़े मकान से 35 हजार की चोरी हो गई। आरोपियों ने टिन की दीवार काटकर घर में प्रवेश किया। गल्ले का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये लेकर भाग गए। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। एक चोर की फुटेज भी मिली है।
सिविल लाइंस क्षेत्र के माल गोदाम रोड पर अनुज अरोरा रहते हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह अपने घर से पानी और कोल्ड ड्रिंक का कारोबार करते हैं। 12 जुलाई की रात घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात चोर टिन की दीवार काटकर अंदर घुस आए और गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे 35 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह घर लौटने पर अनुज अरोरा को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो पूरी घटना उसमें कैद मिली।
पीड़ित का कहना है कि फुटेज में दिख रहे व्यक्ति की पहचान आदिल के रूप में हुई है। वह शाहजहांपुर का निवासी बताया जा रहा है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।