फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के कपूर व्यापारी की रिवाल्वर चोरी

Fri, 09 Oct 2015 01:04 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाथरस के आगरा रोड निवासी कपूर व्यापारी की कार से रिवाल्वर चोरी हो गया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने रिवाल्वर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छह अक्तूबर को कपूर व्यापारी हरीश वार्ष्णेय ड्राइवर के साथ बहेड़ी गए थे। वहां से लौटते समय उन्होंने किसी ढाबे पर चाय पी। खाना खाने के बाद रात ग्यारह बजे वह कालीबाड़ी निवासी अपने दोस्त विकास खंडेलवाल के यहां पहुंच गए। कार के शीशे खुले थे, सीट पर उनके बैग में रिवाल्वर और अन्य कागजात रखे थे। यहां देखा तो कार से उनका बैग गायब था। उन्होंने मामले में थाना बारादरी में तहरीर देकर मुकदमा लिखा दिया। शहामतगंज चौकी इंचार्ज अमित खारी ने बताया कि घटना हमारे यहां की नहीं है। व्यापारी की कार के शीशे खुले थे। बहेड़ी से लौटते समय किसी ने उनका बैग उड़ा लिया। बैग लाइसेंसी रिवाल्वर भी रखी थी।


मांस फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
बरेली। थाना कैंट के मोहनपुर गांव में मांस का टुकड़ा फेंककर शरारती तत्व ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामला संभाल लिया। बृहस्पतिवार की सुबह मोहनपुर गांव में गंगाराम के घर के सामने मांस का टुकड़ा पड़ा होने पर हंगामा खड़ा हो गया। दोनों समुदायों के लोगों के इकट्ठा होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मांस के टुकड़े को हटवाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें