फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

शुक्रवार को सिंघाड़े की पौध लगाने को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की हत्या की रिपोर्ट

फरीदपुर। बिलौआ गांव में शुक्रवार दोपहर गन्ने के खेत में मिले हरीराम (32) के शव को पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ है कि मौत गला दबाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिलौआ गांव में रहने वाले हरीराम शुक्रवार सुबह खेत पर गए थे। दोपहर में ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में उनका शव पड़ा देखकर सूचना परिवार वालों को दी थी। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया था। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम में हरीराम की गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। हरीराम का गांव के बहादुर, मुलु और महेंद्र से ग्राम समाज के तालाब पर सिंघाड़े की पौध लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले उनके बीच मारपीट भी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी के चलते शुक्रवार को तीनों ने हरीराम से मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। शुक्रवार को ही पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें