भमोरा। थाना क्षेत्र के नौगवां ठाकुरान में शनिवार देर रात 38 वर्षीय ग्रामीण की मौत बीमारी से नहीं फंदे से लटककर हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है।
रविवार सुबह नौगंवा ठाकुरान गांव में रीवन शर्मा का शव उसके घर में मिला था। रीवन के भाई प्रमोद व मनोज ने पुलिस को रीवन की मौत बीमारी से होने की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल की। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। एसएचओ भमोरा राज कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। मामले में जांच की जा रही है। संवाद