फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संविदा डॉक्टरों के कार्यों की होगी निगरानी, बेपरवाही पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वास्थ्य विभाग में हाल ही में भर्ती संविदा डॉक्टरों के कार्यों की निगरानी की जाएगी। लापरवाही की पुष्टि पर सेवा समाप्त हो सकती है। वहीं, ई-संजीवनी पोर्टल पर भी रियल टाइम मरीजों का डेटा दर्ज करने के निर्देश शुक्रवार को डीएम अविनाश सिंह ने सीएमओ को दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने ई-संजीवनी पोर्टल पर समय से फीडिंग करने, चिकित्सकों को समय से अस्पताल पहुंचने की हिदायत दी। संविदा डॉक्टरों की शिकायतों का संज्ञान लेकर दायित्वों को सही से निभाने की हिदायत दी।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह को निगरानी के लिए कहा, ताकि लापरवाही और सुधार का पता चल सके। कहा कि जो डॉक्टर दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं करेंगे तो उन्हें सेवा से हटाया जाए। अभद्रता की शिकायत पर हिदायत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अस्पतालों में हीटवेव से बचाव के इंतजाम के साथ ही वार्ड तैयार करने के लिए कहा, ताकि चपेट में आने वालों को बेहतर इलाज मिल सके। आशा कार्यकर्ता के भुगतान, आयुष्मान कार्ड बनाने में भी गति लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें