फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साल के अंत तक पूरा हो पाएगा बाकरगंज और डीआरएम अंडरपास का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के डीआरएम और बाकरगंज अंडरपास का काम साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद ही इन सभी रेलवे क्रॉसिंग से रोजाना गुजरने वाले 25 हजार से ज्यादा लोगों को राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन

इज्जतनगर में डीआरएम कार्यालय के पास दो रेलवे क्रॉसिंग हैं। यहां से बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों का आवागमन होता है। इज्जतनगर में रेलवे कारखाना भी है। दूसरी ओर शहर में सिटी श्मशान भूमि और बाकरगंज के लिए जाने मार्ग पर भी रेलवे क्रॉसिंग है। तीनों रेलवे क्रॉसिंग ज्यादातर बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन जाम में फंसते हैं।
यहां अंडरपास के निर्माण के लिए दो साल पहले स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू करा दिया गया। बाकरगंज क्रॉसिंग से उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे दोनों की लाइन गुजरती हैं। इस क्रॉसिंग का निर्माण एक बार मानचित्र फेल होने के कारण रुक गया था, अब फिर से काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इधर, डीआरएम क्रॉसिंग के अंडरपास के लिए बरेली-नैनीताल हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्जन और हाईवे की खोदाई के कारण काम फंसा हुआ था। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क प्राधिकरण ने हाईवे खोदाई पर आपत्ति लगाई थी। रेलवे और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क प्राधिकरण के बीच कई दौर की वार्ता के बाद समाधान हो गया है। यहां भी अंडरपास का काम तेजी से चल रहा है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि साल के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें