फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: षड्यंत्र रचने वाली महिला तीन सहयोगियों के साथ भेजी गई जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दुष्कर्म और गोली मारने की झूठी साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। इनमें महानगर निवासी सोनू, जिला अस्पताल का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोहताश, ऑपरेशन कर गोली प्लांट करने वाले झोलाछाप शराफत शामिल हैं।
विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के महानगर की शामली ने 29 मार्च को आरोप लगाया था कि वह 300 बेड अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रही थी। रास्ते में कार सवार पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। तीन लोगों ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे चलती कार से गांधी उद्यान के पास फेंक दिया। उसको गोली भी मार दी। पुलिस जांच में कहानी फर्जी निकली। पूछताछ में महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में भी उसने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमे को खारिज करते हुए 182 के तहत न्यायालय में रिपोर्ट भेजी थी। उस मामले में 25 अप्रैल को न्यायालय में अंतिम बयान दर्ज होने थे। महिला को आशंका थी कि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इससे बचने के लिए उसने साजिश रची थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें