फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का पुलिस को ट्वीट.. डरती हूं रास्ते से कोई उठा न ले जाए

विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शहर में शोहदों के आतंक का किया जिक्र, मेयर से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आग्रह
विज्ञापन

बरेली पुलिस का जवाब- थानेदारों को दिया है गश्त बढ़ाने का निर्देश

बरेली। महिला सुरक्षा के लिए सरकार के तमाम इंतजाम पर शहर की एक युवती ने बरेली पुलिस को एक ट्वीट कर सवालिया निशान लगा दिया है। शोहदों की हरकतों का जिक्र करते हुए उसने इस ट्वीट में कहा है कि शाम ढलने के बाद उसे घर से निकलते हुए यह डर लगता है कि कहीं कोई उसे भी गाड़ी में खींचकर न उठा ले जाए। बरेली पुलिस की ओर से ट्वीट के जवाब में कहा गया है कि सभी थाना प्रभारियों को गश्त व्यवस्था प्रभावी करने के निर्देश दे दिए हैं।
पूरे प्रदेश में सरकार ने मिशन शक्ति अभियान चला रखा है। नारी सुरक्षा और सशक्तीकरण के दावों के बीच शहर की सड़कों पर बाइक सवार शोहदों का आतंक है। लड़कियां शाम के वक्त घर से निकलने में डरती हैं। बृहस्पतिवार को एक लड़की ने पुलिस को ट्वीट कर अपनी पीड़ा बताई। एडीजी को किए ट्वीट में लड़की ने लिखा की वह बरेली में रहती है। बाइकों और कारों में घूमने वाले मनचलों की भद्दी टिप्पणियों से परेशान है। लड़की ने आशंका जताई कि उसे डर है कि कहीं बीच सड़क पर उसे गाड़ी में न खींच लिया जाए। पुलिस शाम के समय एक जगह बैठने के बजाय गश्त बढ़ाए। इस ट्वीट के बाद सभी इंसपेक्टरों को अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और इस तरह की घटनाओं के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने मेयर को भी ट्वीट कर शहर में प्रमुख सड़कों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा है। उसका कहना है कि कैमरों से सड़कों पर बेवजह घूमने वाले मनचलों की हरकतों पर लगाम लग सकती है। शहर के राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, डोहरा रोड और पीलीभीत बाईपास आदि पर शाम होते ही बाइक सवार शोहदे मंडराने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें