फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे ने बीच सड़क पर महिला होमगार्ड को छेड़ा

Thu, 24 Dec 2015 02:24 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शोहदे ने ड्यूटी पर जा रही महिला होमगार्ड का बीच सड़क पर हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। शोर मचाने पर शोहदा भाग गया, लेकिन होमगार्ड ने उसे पहचान लिया। उसने थाने पहुंचकर शिकायत की तो काफी लोग शोहदे की सिफारिश में आ गए। बाद में होमगार्ड को समझा-बुझाकर समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

    मढ़ीनाथ निवासी एक युवती सुभाषनगर थाने में होमगार्ड है। बुधवार दोपहर ढाई बजे वह ड्यूटी पर थाने जा रही थी। मढ़ीनाथ बाजार में ही एक शोहदा उसके पीछे लग गया और हाथ पकड़कर रोक लिया। शोहदे ने छेड़छाड़ की तो होमगार्ड ने विरोध किया। इस पर शोहदे ने कहा कि उसे कई दिन से उसकी तलाश थी, वह उसे छोड़ेगा नहीं। होमगार्ड ने शोर मचाया तो शोहदा भाग गया। युवती उसकी शिकायत करने थाने पहुंची तो पीछे से कई लोग शोहदे की सिफारिश में आ गए। एसओ जेपी यादव ने बताया कि महिला होमगार्ड को समझा-बुझाकर शोहदे से समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें