फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस का पहिया निकला.. हादसा बचा

सार

सेटेलाइट वर्कशॉप से पुराना बस अड्डे जा रही थी रोडवेज बस
 
विज्ञापन
कालीबाड़ी मार्ग पर बिना पहिए के खड़ी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालीबाड़ी के पास निकला पहिया, कुछ दूर तक घिसटी बस
विज्ञापन

बस में होते यात्री तो हो सकता था बड़ा हादसा

बरेली। सेटेलाइट वर्कशॉप से पुराने बस अड्डा जा रही रोडवेज बस का अगला पहिया अचानक निकल गया। सोमवार सुबह कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर के पास हुए इस हादसे से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं बस भी कुछ दूर घिसटकर रुक गई। गनीमत रही कि बस में यात्री नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

सुबह दस बजे के करीब बरेली डिपो की बस (यूपी25एटी- 4566) को चालक दीपू सेटेलाइट बस अड्डे के पास स्थित वर्कशाप से पुराने बस अड्डे ले जा रहा था। पुराने बस अड्डे से सवारियां लेकर बस को मुरादाबाद जाना था। कालीबाड़ी में काली मंदिर से पहले एकाएक बस का आगे का दाहिनी तरफ का पहिया निकल कर दूर जा गिरा। बस भी कुछ दूरी तक घिसटी। एकाएक चालक ने ब्रेक लगाए जिससे बस पलटने से बच गई। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई बस की चपेट में नहीं आया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। चालक भी हैरान था कि आखिर बस का पहिया कैसे निकला। खुद चालक का कहना है कि भीड़ वाला इलाका होने के कारण वह बस हल्की गति में चला रहा था अगर बस तेज गति में होती तो पलट सकती थी। हादसे के बाद चालक ने वर्कशाप के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वर्कशाप से मिस्त्री आए। गाड़ी में पहिया लगाकर उसे दोबारा वर्कशॉप ले जाया गया।

खराब था पहिया फिर भी वर्कशाप से बाहर निकल गई बस

इस घटना में रोडवेज वर्कशाप के कर्मचारी और अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बस खराब थी। इसके बावजूद उसे फिट बता दिया गया। बस को पुराने बस अड्डे से सवारियां लेकर मुरादाबाद जाना था। अगर बस में सवारियां होतीं तो नुकसान का अंदाजा भी लगाना मुश्किल होता। वर्कशाप के फोरमैन रामेश्वर दयाल ने बताया कि बस के चारों पहियों की सर्विस होनी थी। जो पहिया निकला है उसका बैरिंग खराब था। रविवार होने के कारण वर्कशाप में मिस्त्री बैरिंग नहीं डाल सका। मतलब साफ है कि बस अनफिट थी फिर भी उसे फिट बताकर वर्कशाप से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें