फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुर्सी पर बैठे-बैठे चली गई चौकीदार की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। कस्बे की सहकारी समिति में तैनात 59 वर्षीय चौकीदार रामलाल की सोमवार को ड्यूटी के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। जब उनकी तबीयत बिगड़ी, वह अपनी कुर्सी पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन

हाफिजगंज सहकारी समिति के सचिव कुलवंत सिंह ने बताया कि रामलाल सोमवार सुबह गोदाम परिसर में कुर्सी पर बैठे थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दौरान समिति परिसर में मौजूद कर्मचारी और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही रामलाल के परिजन भी पहुंच गए। उनके शव को घर ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। समिति के कर्मचारियों ने रामलाल के निधन पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें