फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंतजार खत्म... फतेहगंज पश्चिमी बस स्टेशन से बसों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी/बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में नवनिर्मित बस स्टेशन से बसों का संचालन शनिवार से शुरू हो गया। इसके साथ ही यात्रियों का इंतजार भी खत्म हो गया। अब आगरा, दिल्ली और हल्द्वानी मार्ग पर चलने वाली बरेली डिपो की बसों का संचालन यहीं से किया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और विधायक डीसी वर्मा ने शनिवार को बस स्टेशन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के अलावा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र काफी समय से कस्बे में रोडवेज बस अड्डे की मांग कर रहे थे। इसके बाद शाही रोड पर भिटौरा रेलवे स्टेशन के पास जमीन चिह्नित की गई।
बजट स्वीकृत होने के बाद वर्ष 2022 में यहां निर्माण शुरू हुआ। बीते दिनों काम पूरा हो गया। अब यहां से बसों का संचालन भी शुरू हो गया है। नया बस अड्डा बनने से फतेहगंज पश्चिमी समेत शीशगढ़, बहेड़ी, शेरगढ़, अगरास के व्यापारियों और आम लोगों को सहूलियत होगी। अब तक इन्हें रोडवेज बस पकड़ने के लिए पहले शहर आना होता था।
विज्ञापन

उद्घाटन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, सतेंद्र सिंह यादव, संजय चौहान, कैलाश शर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बरेली डिपो संजीव श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें